top of page

Encouraging Thoughts

✨ प्रोत्साहन के विचार ✨ °•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•


★ रूत की किताब से सबक – 6


"बोअज़: मसीह मुक्तिदाता (छुटकारा देने वाले) की एक पूर्व-छाया" (रूत 4)


रूत के अंतिम अध्याय में, हम छुटकारे (मुक्ति) की एक सुंदर तस्वीर देखते हैं। बोअज़, एक दयालु और महान व्यक्ति, रूत और नाओमी के परिवार की वंशावली को छुड़ाने के लिए कीमत चुकाने को तैयार था। उसकी धार्मिकता और दयालुता का कार्य हमें एक और भी महान मुक्तिदाता — प्रभु यीशु मसीह की ओर इंगित करता है।


बोअज़ ने सांसारिक कीमत चुकाकर छुटकारा दिया, लेकिन यीशु मसीह ने हमें उससे भी कहीं ज़्यादा बड़ी चीज़ — अपना बहुमूल्य लहू (रक्त) देकर छुड़ाया। बोअज़ ने समझौते पर मुहर लगाने के लिए अपना जूता दिया, लेकिन यीशु ने हमें पाप से छुड़ाने के लिए अपना जीवन दे दिया। बोअज़ ने एक परिवार को छुड़ाया, लेकिन यीशु मसीह पूरी दुनिया के मुक्तिदाता हैं।


जिस तरह रूत खुद को नहीं छुड़ा सकती थी, उसी तरह हम भी अपने पापों से खुद को नहीं बचा सकते। छुटकारे (मुक्ति) के लिए एक मुक्तिदाता की आवश्यकता होती है — कोई ऐसा जो इच्छुक, सक्षम और योग्य हो। और यीशु मसीह अकेले ही ये तीनों हैं।


अपनी मृत्यु और पुनरुत्थान के माध्यम से, यीशु क्षमा, नया जीवन और परमेश्वर के साथ एक बहाल संबंध प्रदान करते हैं।


हमें क्या करना चाहिए? इसे कमाने की कोशिश नहीं करनी है, इसके लिए काम नहीं करना है — बल्कि बस विश्वास करना है। जिस तरह रूत ने बोअज़ पर भरोसा किया, हमें भी पाप से मुड़कर और यीशु मसीह को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करके, पूरी तरह से उन पर भरोसा करना चाहिए। यही सबसे बड़ा छुटकारा है।


📖 याद रखने योग्य पद 📖 इफिसियों 1:7 “हमको उसमें उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात् अपराधों की क्षमा मिली है।”


🙏 प्रार्थना 🙏 हमारे दयालु स्वर्गीय पिता, हम बोअज़ में देखे गए छुटकारे के सुंदर चित्र के लिए, और आपके पुत्र, यीशु मसीह के माध्यम से दिए गए महान छुटकारे के लिए आपका धन्यवाद करते हैं। क्रूस पर दिखाए गए महान प्रेम के लिए हम आपकी स्तुति करते हैं, जहाँ उन्होंने हमारे उद्धार के लिए अपना जीवन दे दिया। विश्वास करने, क्षमा के आनंद में चलने और हर दिन कृतज्ञता में जीने में हमारी सहायता करें। यीशु मसीह के नाम में हम प्रार्थना करते हैं, आमीन।


Writer--- Sis Shincy Jonathan, Australia 🇦🇺


Transaltion---- Bro Job Matthew Abraham, Delhi


Mission Sagacity Volunteers

 
 
 

Recent Posts

See All
Encouraging Thoughts

*एक नई शुरुआत के लिए शुद्ध* जैसे-जैसे हम एक नए साल में प्रवेश कर रहे हैं, हम में से बहुत से लोग एक नई शुरुआत की इच्छा रखते हैं—आशा, शांति और उद्देश्य से भरी एक नई शुरुआत। बाइबल में, हम सीरिया के राजा

 
 
 
Happy new year 2026, Encouraging Thoughts

*WASHED FOR A NEW BEGINNING* As we step into a new year, many of us desire a fresh start—a new beginning filled with hope, peace, and purpose. In the Bible, we read about Naaman, the commander of the

 
 
 
Encouraging Thoughts

*✨ ஊக்கமளிக்கும் சிந்தனைகள் ✨* °•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°• *★ ரூத் புத்தகத்திலிருந்துள்ள பாடங்கள் – 6* _*“போவாஸ்: மீட்பராகிய கிறிஸ்துவின் ஒரு முன்னடையாளம் ”*_ (ரூத் 4) ரூத் புத்தகத்தின் இ

 
 
 

Comments


bottom of page